फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर 38 लाख हड़पे, दंपती पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जमीन बेचने के नाम पर दंपती ने एक व्यक्ति से 38 लाख रुपये हड़प लिए। जमीन का बैनामा न करने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने फर्जी एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी दिनेश चंद शर्मा ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने आशा रानी निवासी सिविल लाइन से खेती की जमीन खरीदने के लिए 22 अगस्त 2023 को इकरारनामा किया था। जमीन के लिए बयाने के तौर पर आरोपियों को 38 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान आरोपियों ने खुद ही डीएम कार्यालय से जमीन बेचने के लिए अनुमति लेने की बात कही थी और आश्वासन दिया था कि 21 जुलाई 2024 को बैनामा करा दिया जाएगा। आरोप है कि उन्होंने बैनामा कराने के लिए 13 मई 2024 को एक पत्र आशा रानी को भेजा। पत्र का जवाब देते हुए दावा किया कि उक्त जमीन का पट्टा 16 अक्तूबर 2018 को ही स्कूल मैदान के लिए जारी हो चुका है। इसके चलते उक्त जमीन का बैनामा नहीं किया जा सकता है। जब मामले में जांच पड़ताल की तो पाया कि आशा रानी ने अपने पति और राजेश्वरी स्कूल के प्रबंधक राकेश कुमार के नाम ही उक्त जमीन का एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किरायानामा किया है। इसके लिए कोई अमल दरामद बारह साला एवं अन्य राजस्व अभिलेखों में भी नहीं है। जब प्रकरण में आरोपियों से बात करते हुए जमीन का बैनामा कराने की मांग की तो आरोपियों ने फर्जी एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। फिलहाल शिकायत के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने आरोपी आशा रानी और राकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुनीत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें