तेरहवीं का बचा हुआ खाना खाने से पविार सहित 35 लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को ग्राम अंधेल निवासी धनीराम की तेरहवीं थी। तेहरवीं के बचे हुए खाने को धनीराम के परिजनों ने अगले दिन परिवार और पड़ोस में बाट दिया।
सोमवार की शाम खाना खाने से भूलेराम, रामकली, सुंदरा, तुनी, प्रताप,चंदा, कविंद्र, गौरव, मुखिया, पिकेंश, मनोज, हरेंद्र, रिंकू, मिनाक्षी, लवली, निखिल, कृष्णा, प्रकाश भाटी, शोनी, सीनू, सहित 35 लोगों की हालत बिगड़ गई।
सभी लोगों को उल्टी, दस्त, व बुखार की दिक्कतें हुईं। हालत बिगड़ने पर पीड़ितों को नगर के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तहसीलदार सुभाष यादव मौके पर पहुंचे।
तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।