फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात करोड़ रुपये से चमकेंगी 32 सड़कें, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बदहाल सड़कों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिला पंचायत की ओर से 32 सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्ति के लिए करीब सात करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है
विज्ञापन

इसके तहत लगभग 28 किलोमीटर लंबी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। योजना के अमल में आने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला पंचायत के अधीन आने वाली कई सड़कें लंबे समय से मरम्मत की जरूरत महसूस कर रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत होती है। वहीं, बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति और खराब होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्ति की योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में परेशानी होती है।


28 किलोमीटर सड़कें होंगी दुरुस्त
जिला पंचायत की ओर से प्रस्तावित योजना में कुल 32 सड़कों को शामिल किया गया है। इनकी कुल लंबाई करीब 28 किलोमीटर बताई जा रही है। सड़कों की स्थिति और जरूरत के अनुसार नवीनीकरण तथा गड्ढा मुक्ति के कार्य कराए जाने की योजना है। इसके लिए करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।

कोट -
सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्ति के लिए काम किया जाना है। इसके लिए योजना तैयार की गई है। करीब सात करोड़ से 28 किमी सड़कों की स्थिति सुधारी जानी है। इसके लिए अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। सुधीर कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें