निर्माणधीन दुकान का लेंटर गिरा, पांच मजदूर घायल
खुर्जा। निर्माणधीन दुकान का लेंटर गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। जिन्हें नगर के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
नगर के मोहल्ला खटीकपाड़ा में मंगलवार देर शाम निर्माणधीन दुकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से लेंटर गिर गया। जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर रवि, मनोज, विष्णु, जयकिशन और जितेंद्र निवासी बड़ागांव घायल हो गए। लेंटर गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उनके साथियों ने घायलों को नगर स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।