फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 300 मीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। क्षेत्र के गांव भटौला को जाने वाली 300 मीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए हैं। संभावना है कि जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि भटौला मार्ग पर रोडवेज बस अड्डा के लिए जगह चिन्हित की गई है। बस अड्डे का भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। यहां को जाने वाला मार्ग कम चौड़ा है। ऐसे में यहां आने वाली बसों के आवागमन में परेशानी होगी।
इसलिए इस मार्ग का चौड़ीकरण होना जरूरी है। इसके लिए पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेश से लखनऊ पहुंच कर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समस्या से अवगत कराया और मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने इस मांग को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर इस कार्य को कराए जाने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कस्बे में और भी विकास कार्य कराए जाने पर भी राज्य मंत्री से चर्चा हुई। उन्होंने इन पर जल्द ही विचार कर पूरा कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें