फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति समेत मासूम की मौत

Mon, 08 Feb 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद अहीर गांव के निकट रविवार रात साढ़े आठ बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन खाली टैंकर को खींचकर ले जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर और बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पड़े मिले।

युवक ग्रेटर नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करता था। युवक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

थाना पुलिस के अनुसार, भटौना गांव निवासी भुल्लन खां के बेटे मोहम्मद साहिल की ससुराल में साली के रोकने की रस्म थी। इस पर साहिल (24) पत्नी आसमां (22) और बेटी शिफा (2) के साथ बाइक से दनकौर के बिलासपुर स्थित ससुराल गया था।
विज्ञापन


रस्म के बाद रविवार देर शाम सात बजे वह घर ले लिए चला था। लौटते समय गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर औरंगाबाद अहीर गांव के वैदिक इंटर कॉलेज के पास सामने से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे साहिल, उसकी पत्नी और बेटी वहीं गिर गए। करीब साढ़े आठ बजे हुए हादसे के बाद जब तक कुछ लोग मौके पर पहुंचे तब तक साहिल, आसमां और शिफा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया, जबकि टैंकर और बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पड़े मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साहिल के भाई रियाजुद्दीन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें