फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज अस्पताल में डॉक्टर मिले नदारद

Sun, 07 Feb 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर सरकारी अस्पताल ही बदनाम नहीं हैं, बल्कि निजी अस्पताल भी भगवान भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन


खुर्जा में हुई छापेमारी के दौरान एक ऐसा निजी क्लीनिक पकड़ा गया, जहां न तो डॉक्टर मिला और न स्टाफ। अस्पताल के वार्ड में मरीज जरूर भगवान भरोसे पड़े हुए थे। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने खुर्जा के अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वह कॉलेज रोड स्थित एक ऐसे निजी क्लीनिक में पहुंचे, जिसके बोर्ड पर एक से बढ़कर एक डॉक्टरों के नाम लिखे हुए थे।
विज्ञापन


अंदर पहुंचे तो क्लीनिक के अंदर कोई नहीं मिला। न तो डॉक्टर, न नर्स और न ही स्टाफ। एक कर्मचारी बेंच डालकर सोता हुआ मिला। जब डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि शाम को आएंगे।

स्टाफ के बारे में जानकारी मांगने पर कुछ नहीं मिला। अंदर वार्ड में देखा तो तीन मरीज भगवान भरोसे मिले। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा खुर्जा के 15 अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन


निजी क्लीनिक संचालक फर्जी तरह से चिकित्सकों का नाम पर बोर्ड पर डाले हुए था। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अशोक तालियान, डिप्टी सीएमओ 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें