फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2818 चपरासी बनेंगे पोलिंग अफसर

Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 में 2818 चपरासियों को पोलिंग अफसर तृतीय बनाया जाएगा। कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए चिंह्ति कर लिया गया है। इस बार 3442 महिलाएं भी चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सातों सीटों पर 2561 मतदाता बूथ बनाए गए हैं। हर एक बूथ पर पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है।

10 प्रतिशत अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। 11 फरवरी मतदान के मद्देनजर 2818 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक पोलिंग अफसर प्रथम, पोलिंग अफसर द्वितीय और पोलिंग अफसर तृतीय होंगे।

पोलिंग अफसर तृतीय फोर्थ क्लास के कर्मचारी होंगे। पोलिंग अफसर तृतीय को दो चरणों में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अंतिम चरण की ट्रेनिंग सात फरवरी को पूरी होगी।
विज्ञापन


पीओ-2 महिला और पीओ-3 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होंगे। पीठासीन और पोलिंग अफसरों को अंतिम ट्रेनिंग दी जा रही है।-जसजीत कौर प्रभारी कार्मिक

पीओ-2 होंगी महिलाएं
सातों विधानसभा सीटों पर हर एक बूथ पर एक महिला कर्मचारी को लगाया गया है। सभी बूथों पर पीओ-2 की जिम्मेदारी महिला कर्मचारी निभाएगी। इसके लिए 3442 महिलाओं की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें