मतदाता जागरूकता को लेकर ्शनिवार को कालाआम चौराहा कैंडल जलाते डीएम और उनकी पत्नी।
- फोटो : ब्यूरो
जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इसकी शुरूआत कैंडल जलाकर डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने की। इस दौरान उनकी पत्नी भी शामिल रहीं। डीएम ने कालाआम स्थित शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर मार्च की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि जिले में रिकार्ड मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, प्रतियोगिताएं और रिले दौड़ आदि का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जारी हैं और मतदाताओं को जागरूक करने का सिलसिला जारी है।
उन्होंने बताया कि जिले में 75 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य रखकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह तभी संभव होगा जब अधिक से अधिक मतदाता 11 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। इस दौरान कई प्रशासनिक अफसर और नगर के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल रहे।