फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 60 लाख कीमत के चोरी व गुमशुदा 280 मोबाइल फोन की हुई रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन के आदेश पर एक विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर तकनीकी और ट्रेसिंग की मदद से गुम हुए 280 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। पुलिस ने इन सभी फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
भारत सरकार द्वारा गुम-खोए हुए मोबाइलों की रिकवरी और उनके दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के आदेश पर बुलंदशहर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आठ अक्तूबर को यह 24 घंटे का सघन अभियान शुरू किया गया। पुलिस की साइबर और ट्रेसिंग टीम ने अथक प्रयास करते हुए अलग-अलग राज्यों और जनपदों से कुल 280 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए।
बरामद किए गए सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई के लिए बुलंदशहर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस सफल ऑपरेशन के लिए आम जनमानस द्वारा भी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें