फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से आउट होंगे 2700 ई-रिक्शा

Thu, 08 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ई-‌रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोढ़ बन चुके ई-रिक्शों को शहर से आउट किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मानक पर खरे नहीं उतर रहे ई-रिक्शों को बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद एआरटीओ ने शुरू कर दी है। सिर्फ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में पंजीकृत कंपनियों के ई-रिक्शों को शहर में दौड़ने की इजारजत होगी।
विज्ञापन


रंग के हिसाब से वाइज ई-रिक्शों के रूट निर्धारित किया जाएगा। शहर में चल रहे करीब 2700 ई-रिक्शे ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मानकों पर खरे नहीं हैं। इन सभी ई-रिक्शों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाए जाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके बाद सिर्फ वही ई-रिक्शा चल पाएगे, जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में होगा। रिक्शों का रंग रूट के अनुसार होगा ।

ई-रिक्शे किए जाएगे जब्त
जो ई रिक्शे मानक पर खरे नहीं हैं उनको जब्त किया जाएगा। जब्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर जाएगी। पिछले दिनों 31 ई रिक्शों को जब्त भी किया गया था। ई रिक्शों का संचालन बेतरतीब होने के कारण शहर की सड़कों पर जाम की बड़ी समस्या रहती है। जल्द ही इस समस्या से निपटने के लिए अवैध ई रिक्शों को शहर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। -  सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें