फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओटीएस योजना के लिए 2600 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिल भरने के लिए रविवार को करीब 2600 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। विभाग के शिविर में पंजीकरण कराने पहुंचे उपभोक्ताओं का कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले में ऊर्जा निगम के 3.53 लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 530 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बकायेदारों से बिल वसूली के लिए शासन ने सितंबर 2024 तक के बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना शुरू की है। योजना के तहत विभाग के कुल 2.87 लाख उपभोक्ता पात्र हैं, जिन पर विभाग का 430.05 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विभाग के आंकड़े के मुताबिक इन उपभोक्ताओं के मूल बिल 324.37 करोड़ रुपये के साथ 105.68 करोड़ रुपये का ब्याज व सरचार्ज लगा हुआ है। इस बकाया बिल को वसूलने और ब्याज को माफ करने के लिए रविवार को ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण शुरू किए गए।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक पहले चरण में उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज पर छूट दी जानी है। जिसके चलते रविवार को पहले दिन करीब 2600 उपभोक्ताओं ने ओटीएस के लिए पंजीकरण कराया। ऊर्जा निगम के डिबाई खंड में उपभोक्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा एक अप्रैल 2023 से पूर्व के ट्यूबवेल बकाएदार 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं से भी 75 करोड़ रुपये के बकाया बिल वसूलने के लिए पंजीकरण शुरू किए गए हैं। हालांकि पहले दिन पंजीकरण के लिए ट्यूबवेल उपभोक्ताओं ने रुचि नहीं दिखाई।

मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए हैं। इन उपभोक्ताओं को सौ फीसदी तक सरचार्ज पर छूट दी गई है। लगातार ओटीएस के शिविर लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूलने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें