फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजवाहा कटने से डूबी 100 बीघा फसल, बढ़ता जा रहा पानी

विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के गांव डाबर में जलमग्न हुई फसल । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील क्षेत्र के डाबर गांव में शनिवार को रजवाहा कटने से करीब आठ किसानों की 100 बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की ओर से सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण खुद ही पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। मगर पानी नहीं रुक रहा, बार-बार रजवाहे का रास्ता टूट रहा है। इससे खेत में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

डाबर गांव निवासी केपी सिंह ने बताया कि गांव के बाहर से रजवाहा गुजर रहा है। शनिवार सुबह पानी का तेज बहाव होने से रजवाहा कट गया और उसका पानी खेतों की ओर आ गया। धीरे-धीरे पानी आस-पास के खेतों में बढ़ता चला गया। इसमें केपी सिंह की दस बीघा फसल, देवेंद्र शर्मा की 15 बीघा, शिवकुमार सिंह की 20 बीघा, संतोष सिंह की दस बीघा, पुष्कर की दस बीघा, जयप्रकाश की 15 बीघा और अन्य की 20 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
ऐसे में किसानों ने सिंचाई विभाग से संपर्क किया तो कोई सुनवाई नहीं हो सकी। शनिवार को किसान खुद की रजवाहा बंद करने में जुटे रहे, लेकिन वह कुछ देर के लिए ही पानी को रोकने में कामयाब हुए। इसके बाद शाम को फिर से रजवाहा कट गया। ऐसे में परेशान किसानों ने रविवार सुबह एसडीएम खुर्जा को सूचना दी। एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। देर शाम तक भी पानी को रोकने का कोई कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि सूचना पर तहसीलदार खुर्जा को मौके पर भेजा गया। जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद सिंचाई विभाग को सूचना दी गई, जिससे रजवाहे को समय से बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें