फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 250 युवतियों के होंगे हाथ पीले, खर्च होंगे 2.50 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 250 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। इन सभी के सत्यापन के बाद हाथ पीले कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विवाह की तिथि जारी कर दी जाएगी। एक शादी पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह से सभी आवेदन करने वाली युवतियों के विवाह पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। विभाग को अब तक करीब 250 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
समाज कल्याण विभाग इनकी जांच कर रहा है। उन्होंने बताया सरकार ने योजना के तहत प्रति एक शादी पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे कन्या के खाते में (डीबीटी के माध्यम) भेजी जाती है। 25 हजार रुपये के उपहार और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आवेदनों का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ होने वाले विवाह समारोह की तिथि भी जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने इस योजना का पात्र लाभार्थियों से लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें