फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीने में दर्द के 25 से 30 मरीज रोजाना पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने पर सीने में दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में सीने में दर्द की समस्या लेकर करीब 25 से 30 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन ब्लड प्रेशर हाई होने के मामले भी बढ़े हैं। चिकित्सक इसका कारण सर्दी बढ़ना मान रहे हैं। वे लगातार मरीजों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही पिछले कई दिनों से सर्दी बढ़ने लगी हैं। सर्दी बढ़ने से बच्चों के साथ ही बुजुर्गों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। इस कारण बच्चों में निमोनिया तो बुजुर्गों में सांस संबंधी रोग व सीने में संक्रमण बढ़ने की परेशानी हो रही है। प्रतिदिन इस समस्या को लेकर सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी अस्पतालों में मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। नगर निवासी अमित मित्तल ने बताया कि चार-पांच दिन से ब्लड प्रेशर हाई हो रहा है। नगर के एक चिकित्सक से दवाएं चल रही है। औरंगाबाद निवासी बलवीर कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से हदय रोग से पीड़ित हूं। समय-समय पर चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.परवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी बढ़ने के चलते हदय रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीज प्रतिदिन परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं। इनमें सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के अलावा सांस रोगी शामिल रहते हैं। मरीज की हालत गंभीर होने पर संबंधित को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। सामान्य मरीज को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि इन दिनों सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और सांस के रोगियों की समस्या बढ़ी है। ऐसे मरीजों के आने पर समुचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें