25 अवैध कालोनियां चिन्हित, चलेगा बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
अवैध कालोनियों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर समेत जिले भर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया जाएगा। शहर समेत जिले भर की करीब दो दर्जन अवैध कालोनियों को चिन्हित किया गया है।
अनूपशहर रोड, स्याना रोड, खुर्जा रोड, सिकंदराबाद हाईवे पर अवैध कालोनियों की बाढ़ आ गई है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। बीडीए ने जिले भर में 25 अवैध कालोनियों को चिन्हित किया है।
नगर क्षेत्र में ही आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कालोनियां चिन्हित की गई हैं। सिकंदराबाद की तीन अवैध कालोनियों को बीडीए ने पहले ही ध्वस्त करा दिया है। बीडीए के एक्सईएन मणिकांत गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में बनाई जा रही अवैध कालोनियों के चिन्हिकरण का कार्य पूरा हो चुका है।