फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद और मोदीनगर को 24 घंटे बिजली

Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीनगर और सिकंदराबाद (बुलंदशहर) को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह तोहफा मोदीनगर के गदाना में आईपीडीएस योजना के तहत बने 33 केवीए सब-स्टेशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में बने सब-स्टेशन के लोकार्पण के मौके पर दिया।
विज्ञापन


मोदीनगर नगरीय क्षेत्र व सिकंदराबाद नगरीय क्षेत्र के अलावा लोनी की आठ कालोनियों को भी अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस ऐलान से तीनों क्षेत्रों में 16 सब-स्टेशनों और 11 केवीए के 74 फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

लोनी की ट्रॉनिका सिटी, अप्रैल पार्क, रूपनगर, डीएलएफ, लालबाग, कृष्णा विहार, कुटी और इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के लोगों को अब निर्बाध बिजली मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने बुधवार को आईपीडीएस योजना में ही लोनी के बलरामनगर और बुलंदशहर के ककोड़ में 33 केवीए के सब-स्टेशनों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने ब्लाक भोजपुर के गांव मकरमतपुर सिखैड़ा में 100 प्रतिशत कनेक्शन के साथ बिजली के मीटर लगने पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सैनी को सम्मानित भी किया।

‘बिजली चोरी करने-कराने वाले जाएंगे जेल’
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी करने और कराने वाले जेल जाएंगे। इस मामले में विधायक, एमपी और प्रभावशाली की नहीं सुनी जाएगी। गदाना के एसआरएम कालेज में पत्रकारों से वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि वर्ष 2019 तक सभी घरों को सस्ती बिजली मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें