बेचा जा रहा था अवैध सरसो तेल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि खुर्जा की दानगंज मंडी में अवैध रूप से खुला सरसों का तेल बेचा जा रहा था। सूचना के आधार पर मंगलवार को टीम की ओर से श्री गोपाल जी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई। जहां पर देखा गया कि विक्रेता के पास ट्रेडर्स का लाइसेंस था, जिसके आधार पर वह खुला सरसों का तेल नहीं बेच सकता है।
ट्रेडर्स पर हुई कार्रवाई
मौके पर अलग-अलग ड्रम में 800 लीटर तेल था। इसके अलावा पैकेट में बंद करीब 1300 लीटर एक्सपायरी तेल पाया गया। ऐसे में ड्रम को सील किया गया। साथ ही मौके से सोया ऑयल का एक और सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त ने कहा कि आगामी कार्रवाई तक ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नमूने की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।