फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 204 शिकायतें आईं, 22 का निस्तारण

विज्ञापन
डिबाई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सुनते डीएम व एसएसपी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद की सभी सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दाैरान कुल 204 शिकायतें मिलीं और 22 का माैके पर निस्तारण किया गया। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने डिबाई तहसील में शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। अन्य तहसीलों में संबंधित एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिबाई में 59 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम श्रुति ने अधीनस्थों को शेष शिकायतों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार सरिता, सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सदर तहसील में एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार को 37 शिकायतें मिलीं। इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। खुर्जा तहसील में एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने शिकायतें सुनीं। 18 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनमें दस राजस्व, तीन पुलिस, एक सिंचाई विभाग और चार अन्य विभाग से संबंधित शिकायत रहीं। मौके पर राजस्व की एक शिकायत का निस्तारण कराया गया।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सिकंदराबाद में एसडीएम दीपक कुमार पाल ने शिकायतें सुनीं।
समाधान दिवस में 15 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। मौके पर दो का ही समाधान किया गया। सीओ भास्कर मिश्रा समेत तहसील स्तरीय सभी अफसर मौजूद रहे। शिकारपुर तहसील में एसडीएम अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से आठ का मौके पर समाधान किया गया। अनूपशहर तहसील में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने शिकायतें सुनीं। 11 शिकायती पत्र मिले मौके पर मात्र एक का निस्तारण किया गया। स्याना में तहसीलदार अजय कुमार ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें