फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीसरे चरण का स्नान संपन्न होने के बाद लौटीं 200 बसें

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी प्रयागराज से आई बसें। संवाद
विज्ञापन
महाकुंभ में जिले से गईं 228 बसों में से 200 बसें बुधवार शाम तक अपने डिपो पर लौट आईं। इनमें खुर्जा डिपो की 81 में 75, सिकंदराबाद डिपो की 62 में 55 और बुलंदशहर डिपो की 85 में 70 बसें वापस आ गई हैं। अब जो बसें शेष रह गई हैं वह बृहस्पतिवार या शुक्रवार सुबह तक लौट आएंगी। अब बसों को पूर्व निर्धारित रूटों पर संचालित किया जाएगा। इनके संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बसों के प्रयागराज जाने से लंबे रूट पर संचालन थम गया था। वहीं लोकल रूट पर 10 मिनट की जगह 30 मिनट पर बसों का संचालन किया गया। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानियां हुईं। वसंत पंचमी का शाही स्नान संपन्न हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटने पर बसों को वापस संबंधित डिपो पर भेजा जाने लगा। मंगलवार शाम से बसों की आमद जिले में होने लगी। अभी तक 228 में से 200 बसें आ गई हैं।
I प्रयागराज महाकुंभ मेले में भेजी गईं रोडवेज बसें लौटने लगी हैं। अभी तक कुल 200 बसें वापस आ गई हैं। शेष बसें बृहस्पतिवार या शुक्रवार सुबह तक लौट आएंगी। इसके बाद सभी रूटों पर बसों का संचालन सामान्य हो जाएगा। - दिनेश सिंह, एआरएम बुलंदशहर एवं सिकंदराबाद डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें