फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
विज्ञापन


सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सुरेश चंद 53 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी खवुआबास औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक के चचेरे भाई मूलचंद पुत्र भोपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 11.30 बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर नोएडा उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की जानकारी पर उसके परिजन फैक्ट्री पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि मजदूर सुरेश चंद की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस संबंध में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें