फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी के डॉक्टर चैतन्य ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन



गुलावठी। कस्बे के नामचीन हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर चैतन्य देव (50) ने बृहस्पतिवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर चैतन्य देव गुलावठी के करनपुरी क्षेत्र में परिवार समेत रहते थे। गुलावठी में ही उनका राजवंती फाउंडेशन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है। पुलिस के मुताबिक उनकी दूसरी शादी हुई थी और अब उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात वह घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इसकी जानकारी तब मिली, जब उनका एक रिश्तेदार उनसे मिलने घर पहुंचा। दरवाजा न खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह लहूलुहान पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से मिली लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त कर ली। एसएचओ गुलावठी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मृतक चैतन्य देव लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें