ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में 180 में से 162 अभ्यर्थियों को असफलता मिली है। अभ्यर्थियों से ड्राइविंग और रोड साइंस से जुडे़ 16 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा महज 18 अभ्यर्थी पास कर पाए। असफल अभ्यर्थियों को सात दिन बाद फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
परिवहन संभाग बुलंदशहर में इसी सप्ताह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है। इसी क्रम में एआरटीओ कार्यालय में तीन दिन से रोजाना 60-60 आवदेकों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। तीन दिन में 180 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा दे चुके हैं।
खास बात यह है कि 180 में से महज 18 अभ्यर्थियों ने ही ऑनलाइन परीक्षा पास की है। अधिकांश अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी नहीं होने से परीक्षा में फेल हो रहे हैं। इससे परिवहन संभाग को रिवेन्यू लॉस उठाना पड़ रहा है।
तीन दिन में 180 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा में 180 में से महज 18 पास हो पाए हैं। परीक्षा में सफल आवेदनकर्ताओं को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ, प्रशासन