फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये कमाने के लालच में दी थी पूर्व विधायक को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये कमाने के लालच में दी थी पूर्व विधायक को धमकी
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
- आरोपी ने बीते दिनों फेसबुक और मोबाइल फोन पर दी थी धमकी
- जनपद बस्ती में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कद्दावर नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने रुपये कमाने के लालच में अपने एक फेसबुक मित्र के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बस्ती जनपद से गैंगस्टर का आरोपी है और रेप व बंदी रक्षकों से मारपीट के मामले में पहले भी वह जेल चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 जनवरी को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें सोशल साइट फेसबुक पर हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोप था कि बीते पांच जनवरी को उनकी फे सबुक आईडी व फोन पर किसी विक्की सिंह तेवतिया नाम के व्यक्ति की आईडी से एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। जिसमें आरोपी अपना नाम रवि सिंह जाट बता रहा था। साथ ही आरोपी ने इस दौरान पूर्व विधायक को अपने संरक्षण में रहने का न्योता दिया था। ऐसा न करने पर आरोपी ने पूर्व विधायक को गोलियों से भून देने की बात कही थी। साथ ही मैसेज में आरोपी ने कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी का नाम भी धमकाने के लिए प्रयोग किया था। शुक्रवार को मामले में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त करनवीर सिंह उर्फ विक्की सिंह तेवतिया पुत्र स्व. बाबू सिंह तेवतिया निवासी गांव चंदन की मढैया सैदपुर थाना गुलावठी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दबोचा है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में कुछ माह पूर्व ही बस्ती जेल से एक रेप व बंदी रक्षकों से मारपीट के मामले में छूटकर वापस लौटा था। इस दौरान फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कलकत्ता निवासी युवक अभि से हुई थी। अभि ने ही उसे अपने क्षेत्र के एक बड़े व्यक्ति को धमकी देक र रुपये कमाने का लालच दिया था। जिसके बाद पूर्व विधायक को धमकी देने की योजना बनाई और बीते दिनों धमकी दी गई थी। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी अभि की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें