फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ साफ, निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ साफ, निकली धूप
विज्ञापन

- शीतलहर का प्रकोप है जारी, नहीं मिली कंपकंपी से निजात
- अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने की बन रही संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बादल छाने के बीच शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी होने से कंपकंपी बढ़ गई। हालांकि दिन में धूप खिली, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक अब कई दिन तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जब से सर्दी का मौसम शुरू हुआ तब से लेकर अब तक मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते भी शीतलहर का प्रकोप नहीं रुक रहा है। साथ ही सुबह और रात में ठंड अधिक होने के साथ पाला और कोहरे का असर भी जारी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी तापमान इतना ही रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अब कई दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इससे ठंड से राहत मिलेगी। वहीं सात और आठ फरवरी को फिर मौसम के बदलाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें