फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते करंट से संविदा लाइमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करते करंट से संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव हमीदपुर में रविवार सुबह फाल्ट ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग को लेकर हाइवे-91 पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय दुल्हा निवासी नरेश (38) पुत्र बालकिशन बिलसूरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि रविवार की सुबह नरेश शट डाउन लेने के बाद क्षेत्र के गांव हमीदपुर में हाईटेंशन लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए गया था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस बजे फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से वह अचानक नीचे गिर गया। उसका हाथ करंट से झुलसा हुआ था। घटना के बारे में उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नरेश को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नरेश की मौत के लिए विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ नरेश के शव को बिलसूरी बिजली घर के सामने हाइवे-91 पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन कारपोरेशन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने, मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और शव को हाइवे से उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ बिजेंद्र सिंह के विभाग की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी पायल को ठेकेदार की ओर से पेंशन दिए जाने के आश्वासन पर परिजनों, ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक के दो लड़की एक लड़का है। बड़ी बेटी सात वर्ष की है।
विज्ञापन

कोट--
मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पत्नी को ठेकेदार की ओर से पेंशन दी जाएगी। परिजनों के लापरवाही के आरोप की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। --एसडीओ बिजेंद्र सिंह।

बेटे के गम में हाइवे पर ही लेट गई मां
सिकंदराबाद। बेटे की मौत की खबर से सदमे में आई मां जाम लगाने के दौरान विलाप करते हुए हाइवे पर ही लेट गई। पास बैठी महिलाएं उसे सांत्वना देती रही। मगर बेटे के गम में मां की आंखों से बह रहे आंसू नहीं रुके।
विज्ञापन


जाम के दौरान हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार
सिकंदराबाद। हाइवे-91 पर लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात की व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हाइवे पर लगे जाम के कारण सिकंदराबाद में भी वाहनों की रफ्तार रुक गई और नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम खुलने के करीब एक घंटा बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें