फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ईसीसी एजुकेटर बनने के लिए पहले दिन 160 आवेदकों ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों के को-लोकेटिड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 160 ईसीसी एजुकेटर का चयन किया जाना है। इसके लिए आवेदन करने वालों का बुधवार से साक्षात्कार शुरू हो गया है। विकास भवन में पहले दिन 160 आवेदकों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के को-लोकेटिड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसी एजुकेटर की नियुक्ति की जानी है। 160 पदों के लिए 525 आवेदकों ने आवेदन किया था। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच में 45 आवेदक बाहर हो गए। सही पाए गए 480 आवेदकों का साक्षात्कार होना है। साक्षात्कार में सफल आवेदकों को ईसीसी एजुकेटर के रूप में चयनित किया जाएगा।
पहले दिन बुधवार को विकास भवन में शुरू हुए साक्षात्कार में 160 आवेदक शामिल हुए और उनका अधिकारियों की टीम ने साक्षात्कार लिया। बताया कि शेष आवेदकों का साक्षात्कार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इसमें शामिल होने वाले आवेदकों को दस्तावेजों के दो सेट मूल दस्तावेज और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें