फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय स्तर पर केंद्र निर्धारित कर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। इसके साथ ही नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षाएं जिन विद्यालयों के सभी परीक्षार्थी छूट गए हैं, उनकी परीक्षा उसी विद्यालय में आयोजित होगी। वहीं, अलग-अलग विद्यालयों के छूटे हुए छात्रों के लिए जनपद मुख्यालय पर निर्धारित केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर को विशेष परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका है और यदि इसके बाद भी कोई छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसकी जिम्मेदारी छात्र और संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें