फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पालिका और पंचायतों का होगा सीमा विस्तार

Tue, 18 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पंचायत की मीटिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में सोलह नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों का विस्तार होगा। सचिव उप्र शासन ने इओ नगर पालिका और नगर पंचायत से रिपोर्ट मांगी। बता दें कि बुलंदशहर की 22 और सिकंदराबाद की 18 कालोनियां सीमा विस्तार के चलते निकाय क्षेत्र में आ सकती हैं।

निकाय क्षेत्रों के आसपास वह शहरी क्षेत्र जो नगर निकायों में शामिल नहीं किए गए उन रिहाशी इलाकों को अब नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की कवायद शासन स्तर से शुरू हो गई है। सिकंदराबाद सीमा विस्तार का मामला पहले से ही शासन में विचाराधीन है। अब शेष निकायों का सीमा विस्तार की योजना है।
विज्ञापन


इसी क्रम में सचिव श्री प्रकाश सिंह ने अधिशासी अफसरों से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, बुगरासी, पहासू, ककोड़, बीबीनगर, गुलावठी,  छतारी और नरौरा के सीम विस्तार की बाबत रिपोर्ट मांगी है। हाल ही में नगर निकाय क्षेत्रों से सटे रिहायशी इलाकों को सेन्सेस टाउन घोषित किया गया था।
विज्ञापन


सीमा विस्तार के बाद निकायों से सटे इलाकों का निकाय क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इन क्षेत्रों में बिजली- पानी की दिक्कत दूर करने की कवायद शुरू की जाएगी।  इसके अलावा जल निकासी और साफ-सफाई का समुचित इंतजाम किया जाएगा।

शासन का पत्र नगर पालिका  और नगर पंचायत इओ के पास  भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही शासन को भेज दी जाएगी। - अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें