फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला, गंभीर
विज्ञापन


खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। जिसके बाद उसे जटिया अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला घर में घरेलू कार्य कर रही थी। आरोप है कि घरेलू कार्य करते वक्त अचानक महिला किसी तरह से जल गई। महिला की चीख की आवाज सुनकर जमा हुए लोग उसको लेकर आनन-फानन में नगर स्थित जटिया सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जला देखकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आग से महिला के झुलसने की सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें