फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का बीमा कराने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों का बीमा कराने का किया आह्वान
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की फसल का बीमा हो रहा है। किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने जिले के किसानों से अपनी फसल का बीमा कराने का आह्वान किया है। इसमें कृषि विभाग का भी विशेष योगदान रहता है।
विज्ञापन

जिले के उप कृषि निदेशक आरबी चौधरी ने बताया कि किसानों की फसल का बीमा करवाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित हैं। इसके लिए संबंधित कंपनी फसल का बीमा करती है। फसल का बीमा होने पर किसी तरह के नुकसान पर किसान को मुआवजा मिलता है। फसल बीमा साल में दो बार किया जाता है। अब किसान अपनी गेहूं, जौ, चना और मसूर आदि फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा की राशि भी बहुत कम होती है, साथ ही उन किसानों की फसल का स्वयं ही बीमा हो जाता है जो किसान बैंकों से क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं। बैंक बीमा की राशि संबंधित कंपनी को सौंप देती है। आरबी चौधरी ने किसानों से अपनी फसलों का बीमा करवाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें