फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकिस भवन के कूड़े-कचरे पर अफसरों की नहीं पड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में पड़ी गंदगी पर अफसरों की नहीं पड़ी नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। विकास भवन में शासन से लेकर प्रशासन के अधिकारी बैठक में पहुंचे। चौंकाने वाली बात यह रही कि यहां पर जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे पर किसी की नजर नहीं गई। इतना ही नहीं किसी अधिकारी ने इससे पहले साफ-सफाई करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। इससे साबित हो रहा है कि जिले में चल रहे सरकार के स्वच्छता अभियान का कैसा हाल होगा।
विज्ञापन

नगर के विकास भवन में अधिकतर सरकारी कार्यालय हैं। भवन में शौचालयों की बदहाल स्थिति से कोई अंजान नहीं है। यहां अधिकारी रोज आते हैं और चले जाते हैं। समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। बावजूद इसके भवन में जगह-जगह कूड़ा-कचरा कभी भी देखा जा सकता है। साफ-सफाई नहीं होने के कारण यह कचरा थोड़ी सी हवा चलने पर उड़ने लगता है। पिछहे दिनों इस समस्या को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अफसरों ने दावा किया था कि इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। बावजूद इसके अभी तक किसी भी अधिकारी ने पहल नहीं की। हद तो शुक्रवार को तब हो गई जब विकास भवन में शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। उनकी नजर भी इस कूड़े-कचरे पर नहीं पड़ी और वह आए और बैठक के बाद चले गए। किसी भी अधिकारी ने इससे बैठक से पहले भी साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। इस पूरी लापरवाही से साबित हो रहा है कि जिले में चल रहे सरकार के स्वच्छता अभियान का कैसा हाल होगा। वहीं, दूसरी ओर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन का कहना है कि विकास भवन में समय-समय पर सफाई करवाई जाती है। निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई कराने क ा निर्देश दिया गया था। यदि कहीं गंदगी पड़ी है तो वहां से साफ कराकर समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें