फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर बहा खून, हादसों में तीन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर बहा खून, हादसों में तीन मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिलेभर की विभिन्न सड़कें मंगलवार रात खून के रंग में रंगी नजर्र आइं। जिलेभर में देर रात हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचित किया। साथ ही बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

केस-1
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। कस्बे के मोहल्ला अंधेरी बाग निवासी ओमप्रकाश सिंह का 32 वर्षीय पुत्र त्रिलोक चंद बुधवार देर शाम बाइक से जहांगीराबाद से वापस लौट रहा था। जब वह गांव रतनपुर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिलोक सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी र्गई है। तहरीर आने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केस-2
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुदादिया में तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने मंगलवार देर रात एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया गया कि क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी इस्लाम (22) पुत्र इकबाल मंगलवार देर रात कार से अपने साथी ललित पुत्र अतर सिंह के साथ बुलंदशहर से गांव लौट रहा था। बताया गया कि गांव खुदादिया के पास डिबाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। जबकि, घायल ललित को उपचार के लिए सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। इस्लाम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


केस-3
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोरजपुर के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया गया कि खुर्जा के नेहरूपुर निवासी अमित (20) पुत्र रनवीर मंगलवार रात अपने मित्र गौतम पुत्र राजवीर निवासीा गांव हसनपुर थाना अनूपशहर व उपेंद्र पुत्र लेखराज निवासी गांव डूंगरा जोगी के साथ बाइक से डिबाई एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया गया कि देर रात जब बाइक सवार युवक गांव मोरजपुर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर अमित की मौत हो गई, जबकि, उपेंद्र व गौतम गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें