फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर नही, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां : डा: पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर नहीं, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां : डा: पूर्णिमा
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत बुधवार को गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में अपनी सुरक्षा-अपने हाथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षित कोच से आत्मरक्षा के गुर सीखे। साथ ही महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरने के साथ अपनी सुरक्षा खुद करने का जज्बा पैदा किया।
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान का शुभारंभ छात्राओं ने रंगोली बनाकर किया। शिक्षिका डॉ. पूर्णिमा सिंह ने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं हैं, बल्कि अपराजिता हैं। अपने अधिकार पाने के लिए नारी को हर परिस्थिति का सामना कर आगे बढ़ना है। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी अमूल्य धरोहर है। इन्हें बचाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। बेटियां घरों की रौनक हैं, जिसके बिना कोई भी घर खुशहाल नहीं रह सकता। हर क्षेत्र में बेटियों ने सफलता के विधि आयाम स्थापित कर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। उन्हें सिर्फ और सिर्फ उनकी शक्ति का एहसास कराने की जरूरत है जिसे अमर उजाला पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध को सहन करने पर अपराधी अधिक हावी हो जाते हैं। उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। यदि अकेले सक्षम न हों तो समूह बनाकर सबक सिखाया जा सकता है।
विज्ञापन


कराटे सीखने में भी पीछे नहीं रही छात्राएं
कार्यक्रम में छात्राएं कराटे सीखने में भी पीछे नहीं रही। जिला बुसुसू एसोसिएशन के महासचिव एवं कराटे चीफ कोच अमित शर्मा, नेशनल कराटे खिलाड़ी रूपल चौधरी और दानवीर चौधरी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को मुसीबत के समय निपटने के दाव-पेंच बताए।

अपनी सुरक्षा स्वयं करने की ली शपथ
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की। उन्होंने अमर उजाला महाअभियान के तहत शपथपत्र भरें और अपनी सुरक्षा स्वयं करने की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शिक्षिकाओं ने की कार्यक्रम की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिका डॉ. शीनू, डॉ. दीपा, डॉ. अनुपमा, डॉ. प्रीति, एकता और कृष्णा सिंह आदि ने अमर उजाला की ओर से कॉलेज में हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के आयोजन कराने की अपील की। कहा कि ऐसे आयोजन कराने से छात्राओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है।

सुरक्षा को लेकर साझा किए अपने विचार
छात्राओं ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की खूब तारीफ की। साथ ही सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जो उन्हें सीख मिली है। उससे वह अपने पड़ोसी आदि सहपाठियों को भी अवगत करवाएंगी।

जरूरी हैं ऐसे कार्यक्रम
छात्रा करिश्मा ने अमर उजाला के इस प्रयास को सही ठहराते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने बहुत जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रमों से ही मनोबल बढ़ता है और अपने अधिकार जानने के साथ अपनी सुरक्षा खुद करने की सीख मिलती है।

अपराधों पर लगेगी लगाम
छात्रा रजनी का कहना है कि हौसले बुलंद हो तो अपराधों पर लगाम लगेगी। हर क्षेत्र में महिला किसी से पीछे नहीं हैं तो अपराध करने वालों का भी डटकर मुकाबला करना कोई बड़ी बात नहीं है। इस तरह के कार्यक्रम ही हौसले बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

लड़ने की ताकत मिलेगी
छात्रा हिमांशी ने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम से छात्राओं ही नहीं, बल्कि हर महिला को लड़ने की ताकत मिलेगी। उसका कहना है कि जब महिला चांद पर पहुंच सकती है तो वह खुद की हिफाजत क्यों नहीं कर सकती।

रखा नारी गरिमा का ध्यान
छात्रा कोमल का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन की अच्छी पहल है। अगर अमर उजाला ने नारी की गरिमा के बारे में सोचकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी है। इससे महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है।

काफी कुछ सीखने को मिला
छात्रा पूजा रानी का कहना है कि इस कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला है। अमर उजाला ने जो पहल कर अपनी सुरक्षा के लिए जज्बा पैदा किया है। उसे सभी को अपनाना होगा, तभी महिलाओं में आत्मविश्वास भी जागरूक होगा।

कैसे करें अपनी सुरक्षा, मिली जानकारी
छात्रा मनीषा कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम से यह तो पता चलता है कि अपनी सुरक्षा कैसे की जाए। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

और आएगी जागरूकता
छात्रा निशा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में और जागरूकता आएगी। नारी सशक्तिरण के लिए अपराजिता की पहल बहुत अच्छी है। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है।

बदलेगी सोच, आएगी जागरूकता
छात्रा कमलेश का कहना है कि महिलाओं के उत्थान के लिए अपराजिता कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इससे जागरूकता आएगी साथ ही शिक्षा के साथ सोच बलेगी। इतना ही नहीं खुद की सुरक्षा करने का जज्बा पैदा होगा।

खुद भी होना होगा जागरूक
छात्रा माधवी का कहना है कि महिलाओं खासकर छात्राओं को खुद भी जागरूक होना होगा। जब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से पीछे नहीं हैं। ऐसे में फिर खुद की सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियों से भी मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
विज्ञापन


वाह अमर उजाला, बहुत खूब
छात्रा शिवांगी निर्वाण ने कहा कि अमर उजाला की ओर से नारी शक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे इस महाअभियान का स्वागत करती हूं। इस कार्यक्रम को लेकर वह काफी उत्साहित दिखी और उसके मुंह से बार-बार निकल रहा था कि वाह अमर उजाला, बहुत खूब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें