फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों की ली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण को लेकर डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों की ली क्लास
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकार की ओर से 15 साल के बच्चों को मीजिल्स और रुबेला के टीके लगाकर बीमारी से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण होगा। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक भी बच्चा बिना टीकाकरण के न रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने विभाग से संबंधित जिले के सभी प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई। इसमें लगभग सभी प्रधानाचार्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 15 साल तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मीजिल्स और रुबेला का टीका लगाया जाना है। इसके लिए 26 नवंबर से जिले में टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में भी टीकाकरण होगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग को दी गई है। इसमें सभी शिक्षकों के सहयोग की भी सख्त जरूरत है। इसलिए सभी प्रधानाचार्यों को 26 नवंबर से पहले 15 साल तक के बच्चों को टीका लगवाने को कहा है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी कि यदि किसी स्कूल में टीकाकरण नहीं हुआ और कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित रह गया तो उसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इस दौरान डीआइओएस कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें