फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी परीक्षा में धरे गए तीन मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी टीईटी परीक्षा में धरे गए तीन मुन्नाभाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की रविवार को शुरू हुई पहली पाली की परीक्षा में कड़े इंतजाम धरे के धरे रह गए। नगर के दो और सिकंदराबाद के एक परीक्षा केंद्र पर तीन मुन्ना भाई दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते धरे गए। मामले में तीनों मुन्ना भाई समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं दो परीक्षा केंद्रों पर दो अभ्यर्थी अधिक उम्र के पाए गए, जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पहली पाली में जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर यूपी टीइटी के अभ्यर्थियों की सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान जिला अधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक केबी सिंह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों अधिकारी डीएम रोड स्थित विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। यहां अभ्यर्थी हेमराज सिंह निवासी नगला बालका की वास्तविक आयु पर संदेश होने के कारण डीएम ने जांच के आदेश दिए। उसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां पर सलैमपुर निवासी तेजेंद्र को बिरौल निवासी तेजेंद्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस मुन्नाभाई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एफबीएम मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे जहां एक अभ्यर्थी की आयु पर संदेह जताया गया और उसके अभिलेख जब्त करते हुए वास्तविक आयु की जांच के निर्देश दिए। वह सिकंदराबाद स्थित एमएस इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे जहां कपिल नाम का फर्जी अभ्यर्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाया गया। डीएम ने परीक्षा देने वाले और परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच की टीम को मुस्लिम इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में भेजा गया। वहां पर टीम को अलीगढ़ निवासी बबलू कुमार को परीक्षार्थी सतेंद्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए धर दबोचा। परीक्षा देने वाले फर्जी अभ्यर्थी के साथ परीक्षा में बैठाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि पकड़े गए मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं दूसरी पाली में अपर प्राइमरी की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। पहली पाली के बाद बरती गई सख्ती का ही नतीजा रहा कि कोई भी नकल व फर्जी अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें