फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज-ट्रक की भिड़न्त में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज-ट्रक की भिड़ंत में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन बिजलीघर के पास रोडवेज की बस और सड़क पर खराब खड़े ट्रक में हुई भिड़ंत में घायल हुई वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस चालक समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गये थे।
7 नवंबर को दीपावली के दिन सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन बिजली घर के सामने दिल्ली से आ रही नरौरा डिपो की रोडवेज बस एक कार को बचाने के दौरान सड़क पर खड़े बालू से भरे ट्रक में आगे से भिड़ गई थी। हादसे में बस चालक महेश पुत्र मटरु सिंह निवासी जरगवां थाना रामघाट समेत कम से कम 40 सवारी घायल हो गई। दोनों वाहनों के सड़क पर खड़ा होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल मरीजों
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश पुत्र मटरु सिंह निवासी जरगवां थाना रामघाट(रोडवेज बस चालक), ब्रजेश कुमार व लालू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शादपुर थाना सहसवान जिला बदायूं, सरजीत पुत्र यशवीर निवासी हरज्ञानपुर थाना बिल्सी बदायूं, फैयाज खान पुत्र बादशाह खां निवासी पिंडौल थाना बिल्सी बदायूं, चंद्रपाल पुत्र शिवदयाल चकतिया थाना उझानी बदायूं, उमाकांत पुत्र नंदराम हरिरामपुर बकौरा थाना बिल्सी बदायूं, अमन खान पुत्र नवीशेर खान पिलखना थाना नरौरा, नारायणी देवी पत्नी सोमदत्त पाठक निवासी बेलौन आदि को बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। नारायणी देवी को इलाज के लिए उसके परिजन आगरा हायर सेंटर ले गए थे, जबकि मामूली रूप से घायल मरीज बिना इलाज कराए ही अपने गंतव्य तक चले गए।
सलेमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि नारायणी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें