फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कस्तूरबा गांधी के शिक्षक-कर्मचारी भी बदल सकेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कस्तूरबा गांधी के शिक्षक-कर्मचारी भी बदल सकेंगे स्कूल
विज्ञापन


बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वह शासन के नए आदेशानुसार स्कूल बदल सकेंगे। यह लाभ दोनों स्कूलों के शिक्षक या कर्मचारी की मांग पर पर मिलेगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा से लेकर रहने आदि की निशुल्क व्यवस्था होती है। जिले में 16 कस्तूरबा स्कूल संचालित हैं। इनमें 220 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी तैनात हैं। यह सभी संविदा पर तैनात किए जाते हैं। अब तक नियम था कि जिस स्कूल में किसी शिक्षक या कर्मचारी की नियुक्ति हो जाती थी। उसे पूरा साल उसी स्कूल में तैनात रहना पड़ता था। लेकिन अब शासन ने नए आदेश जारी कर उनकी इस समस्या को दूर कर दिया है। इस आदेश में निर्देश जारी किए गए हैं कि अब संविदा पर शिक्षक और कर्मचारी स्कूल बदल सकेंगे। लेकिन शर्त यह होगी कि दोनों स्कूलों के कर्मचारी मांग करें या फिर उनकी मर्जी हो। इसके बाद ही स्कूल का बदलाव किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शासन के नए आदेश से कस्तूरबा के संविदा शिक्षक व कर्मचारियों को भी अब स्कूल बदलने का मौका मिलेगा। इस आदेश को जिले में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें