फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिशबाजी बिकेगी या नहीं असमंजस में व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिशबाजी बिकेगी या नहीं असमंजस में व्यापारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के प्रयोग और बिक्री को लेकर व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं। हालांकि व्यापारियों ने अभी से आतिशबाजी का ऑर्डर कर दिया है। जबकि अफसर शासन और एनजीटी की ओर से कोई आदेश नहीं मिलने के चलते शांत बैठे हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष दीपावली के मौके पर एनजीटी ने एनसीआर क्षेत्र में आतिशबाजी के उत्पादन और प्रयोग पर रोक लगा दी थी। शादियों के सीजन में भी आतिशबाजी करने पर अफसरों ने जमकर कार्रवाई की थी। गत वर्ष के बैन से इस बार भी आतिशबाजी व्यापारी डरे सहमे हुए हैं। शासन की ओर से कोई स्पष्ट नीति न होने के चलते व्यापारी असमंजस में है, कि पटाखा बिक्री के लिए अनुमति मिलेगी या नहीं। साथ ही अभी तक एनजीटी या शासन ने अफसरों को कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। जिससे अफसर भी आतिशबाजी की बिक्री और प्रयोग पर बैन या अनुमति के बारे में स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। हालांकि आतिशबाजी व्यापारियों ने पूर्व में ही ऑर्डर बुक कर दिया है। जबकि अब माल की डिलीवरी लेने का समय है। सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। निर्देशों का नियमानुसार पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें