फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने गेट को ध्वस्त करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने गेट को ध्वस्त करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन


बुलंदशहर। 60 वर्ष पुराने गेट को ध्वस्त करने के आदेशों के खिलाफ लोगों ने डीएम कार्यालय व उद्योग विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने डीएम से गेट को ध्वस्त न करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जबकि उद्योग विभाग के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुर्ज खुर्जा के मोहल्ला लोहे की टंकी के पास के दर्जनों लोग एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों का आरोप है कि उद्योग विभाग की टीम अवैध रूप से उक्त गेट को गिराना चाह रही है। जबकि 60 वर्ष पूर्व गेट का निर्माण किसानों ने अपनी जमीन पर कराया था, और उस पर किसी भी व्यक्ति ने आपत्ति नहीं जताई थी। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को बताया कि आसपास की फैक्ट्रियों के संचालकों ने भी उस गेट पर कोई आपत्ति नहीं जताई। लोगों ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए उद्योग विभाग में धरना प्रदर्शन किया। उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि अफसरों के आदेशों पर ही गेट को तोड़ने के लिए गए थे। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद टीम बिना गेट तोड़े वापस आ गई थी। मौके पर रमेश चंद, चंद्रकला, राम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें