फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या नहीं सड़क हादसे में हुई जैद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या नहीं सड़क हादसे में हुई जैद की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी युवक का शव रविवार देर रात काली नदी के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला था। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। उसके दो साथी भी हादसे में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

नगर के ऊपरकोर्ट क्षेत्र के मोहल्ला इमामवाड़ा कानूनगोयान निवासी इकबाल का 24 वर्षीय पुत्र जैद टेलरिंग का काम करता था। रविवार रात को ऊपरकोट क्षेत्र के ही दो युवक उसके घर पहुंचे और जैद को अपने साथ बाइक पर ले गए थे। देर रात उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में काली नदी के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला था। मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, युवक जैद के साथ गए दोनों युवकों के भी लापता होने की बात कही गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई। सीओ सिटी दीक्षा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जैद की हादसे में सिर में चोट लगने के कारण मौत होना सामने आया है। पुलिस की जांच में भी हत्या की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जैद के साथ बाइक पर गए दो युवक भी घायल हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें