फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयानों में चर्चित अमित जानी ने सरकार पर किया कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बयानों में चर्चित अमित जानी ने सरकार पर किया कटाक्ष
विज्ञापन

पहासू। विवादित बयानों के लिए चर्चित राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने रामलीला के मंच से मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया। राम मंदिर का राग अलापने वालों को बेईमान कह कर उन्हें कुर्सी से उतारने की बात कह डाली। अमित जानी ने कहा कि कोई कहे कि राम हमारे एजेंडे में नहीं हैं, हमारे झंडे में नहीं है, राम को बाद में देखेंगे, राम का फैसला कोर्ट करेगी, तो फिर तुम राम-राम क्यों चिल्ला रहे हो। यह देश राम का है जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। उन्होंने कहा कि मुट्ठी बांधकर संकल्प करो रामलीलाओं के मंचन तभी सार्थक हैं जब रामलला तिरपाल से निकलकर अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में तिलकधारी पीएम हैं, यूपी में भगवाधारी सीएम हैं। इसके बाद भी राम मंदिर कब बनेगा। अमित जानी ने कहा कि रावण की नाभि में जान थी, राक्षस की तोते में जान होती है। वैसे बेईमानों की जान कुर्सी में होती है। अगर कोई कहे कि राम का फैसला कोर्ट करेगा तो कह दो कि तुम्हारा फैसला भी राम करेगा हम नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें