फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बुलंदशहर। केंद्र सरकार से समान भत्ता दिलवाने के लिए जिले के सरकारी चिकित्सकों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के विरुद्ध विरोध जताकर प्रदर्शन किया। साथ ही 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा। मांग पूर्ण न होने पर एक अक्तूबर को अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शाखा अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश और एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक काफी समय से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं। सोमवार को सभी सरकारी चिकित्सकों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अगर मांग नहीं मानी जाती है तो एक अक्तूबर से आंदोलन करेंगे। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। प्रदर्शन में डॉ. पूनम सिंह, डॉ. धीरज झा, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. हरेंद्र बंसल, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विकास यादव और डॉ. नरेंद्र समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें