फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डराने लगा बुखार, एक महिला की मौत

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
जिले में बुखार से लगातार मौत से लोगों को अब बुखार से डर लगने लगा है। परिवार के किसी भी सदस्य को बुखार होने पर परिजन चिकित्सक के यहां पहुंच रहे है। शनिवार रात अरनिया क्षेत्र में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित है और गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन


बुखार का कहर अब तक जिले में 50 से अधिक लोगों को अपनी आगोश में ले चुका है। साथ ही बुखार का प्रकोप दिन प्रतिदिन तेजी से जिले में फैल रहा है। जिससे लोगों में बुखार का खौफ बढ़ रहा है। शनिवार रात अरनिया क्षेत्र के गांव रनियावली में केसरिया की 45 वर्षीय पत्नी राजबाला की मौत हो गई। पति केसरिया ने बताया कि राजबाला गत पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी और गांव में कोई सरकारी चिकित्सालय न होने और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन न होने से एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था।

शनिवार को हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे खुर्जा ला रहे थे। लेकिन राजबाला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है और गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करने के लिए इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी अभी तक गांव में कोई भी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नहीं हुआ है। उधर, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जा रहीं है। बताया कि गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य टीम को निर्देश दे दिए है। ग्रामीणों की आवश्यकता अनुसार गांव में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें