फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने फूंका मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने फूंका मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री का पुतला
विज्ञापन


बुलंदशहर। पोल खोल-धावा बोल अभियान के तहत सोमवार को रालोद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर बिजलीघरों पर प्रदर्शन किया। नगर स्थित अंसारी रोड बिजलीघर का घेराव करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर ताला जड़ दिया। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान लगे जाम में एक एबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

जिले भर के रालोद कार्यकर्ता पार्टी के कैंप कार्यालय में सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे। यहां पर जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने उन्हें पार्टी के पोल खोल-धावा बोल अभियान से अवगत करवाते हुए बताया कि यह अभियान बिजली के बढ़े दाम और बिजली बिल के विरोध में चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार को जगाना है और बिजली के बिल कम करवाना है। इस दौरान स्याना से पूर्व विधायक दिलनवाज खान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया। पार्टी की ओर से राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता और किसान आदि अंसारी रोड चौराहा स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और घेराव करते हुए ताला जड़ दिया। यहां पर सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की और सरकार को कोसा। चौराहे पर सड़क पर बैठ गए, जिसके चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उनके सडक़ के बीच बैठ जाने पर पुलिस को अस्पताल रोड से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया और दूसरे मार्गों से निकालने का काम किया। जाम लगने से एक एंबुलेंस फंस गई। उसे पुलिस ने किसी तरह वहां से निकाला। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन, जाम और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को बाजार बंद था और इसके चलते वाहन चालकों और दुकानदार आदि को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस ने वाहनों को दूसरे मार्ग से निकालकर वाहन चालकों की परेशानी को दूर किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़े बिजली के बिल वापस नहीं किए तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अंजू मुस्कान, अतुल वाल्मीकि, विकास चौधरी, सुरेश चौधरी, टीटू चौधरी, अहसान अली, संजीव राना, फरमान अली, नावेद मियां, ठा. प्रेम सिंह और आरपी चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें