फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार अस्पतालों कायाकल्प निरीक्षण में हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार अस्पताल कायाकल्प निरीक्षण में हुए पास
विज्ञापन

- मंडल के बाद अब लखनऊ की टीम करेंगी निरीक्षण
- निरीक्षण में पास होने पर अस्पतालों के कायाकल्प को मिलेगी शासन से राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के चार अस्पताल कायाकल्प के निरीक्षण में पास हो गए हैं। चयनित अस्पतालों का अब प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में पास होने पर केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को इनाम के रुप में धनराशि दी जाएगी, जिससे अस्पताल में विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के हालातों को बदलने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश में कायाकल्प योजना शुरू की थी। कायाकल्प के लिए जिल के चार अस्पतालों का चयन किया गया। गत माह मंडल की टीम द्वारा चिन्हित चारों अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार सरकार ने अस्पतालों में साफ-सफाई व मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का आंकलन करने के लिए अस्पतालों के बीच प्रतियोगिता कराने के आदेश दिए थे। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले अस्पतालों को 50 लाख, दूसरे स्थान पर 20 लाख और तीसरे स्थान के लिए 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई के अलावा अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के इंतजाम को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। क्वालिटी मेनेजर डॉ. अंजलि ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, जटिया अस्पताल खुर्जा और संयुक्त अस्पताल सिकंदराबाद पहले निरीक्षण में पास हो गए है। अब जल्द ही 15 अगस्त से पूर्व चयनित अस्पतालों का लखनऊ की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बताया कि अस्पताल को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। अस्पतालों में साफ-सफाई व मरीजों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें