फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों को मिलेगी खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों को मिलेगी खीर
विज्ञापन

- पल्स पोलियो और जनगणना अभियान के तहत शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे स्कूल
- बीएसए ने जारी किए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश, स्कूल में नहीं रहेगा अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में रविवार को अवकाश नहीं होगा। स्कूल नियत समय पर खुलेंगे और शाम पांच बजे बंद होंगे। इस दौरान बच्चों को खाने के लिए खीर भी मिलेगी। बीएसए ने यह निर्णय डीएम के आदेश पर पल्स पोलियो और जनगणना अभियान के तहत लिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके साथ ही जिले में जनगणना अभियान भी चल रहा है। डीएम का आदेश है कि इन अभियानों में सहयोग के लिए परिषदीय स्कलों की सहभागिता जरूरी है। इसलिए उन्होंने आदेश जारी कर दिया है कि रविवार को परिषदीय स्कूल बंद नहीं होंगे। नियत समय पर खुलेंगे एवं शाम पांच बजे बंद होंगे। इस दौरान बच्चों को खीर बनाकर खिलाई जाएगी। पल्स पोलियो और जनगणना अभियान को सफल बनाने में अध्यापक, शिक्षामित्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि का पूरा सहयोग होगा। इस दौरान कक्षा तीन से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। जिन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, उनके परिवारों से अध्यापक और शिक्षामित्र आदि बुलावा टोली के रूप में उनसे संपर्क करेंगे। इस दौरान स्कूल खुलने पर किसी भी शिक्षक और कर्मचारी को अवकाश नहीं मिलेगा। इस आदेश का पालन न करने वाले स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें