फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों पर आसान नहीं होगी कांवड़ियों की डगर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़कों पर आसान नहीं होगी कांवड़ियों की डगर
विज्ञापन

- बुलंदशहर, सिकंदराबाद, डिबाई समेत विभिन्न स्थानों पर जर्जर हुई सड़क
- डीएम के आदेशों के बाद भी जर्जर सड़कों की नहीं की गई मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/शिकारपुर। हर-हर भोले, बम-बम भोले के जयकारे सड़कों पर गूंजने लगे हैं। धीरे-धीरे शिवमय जनपद का माहौल हो रहा है। अधिकतर कांवड़िया हरिद्वार, गोमुख कांवड़ लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। दूर-दराज जनपदों के कांवडियां कांवड़ लेकर वापस लौटने लगे हैं, लेकिन जिले के क्षतिग्रस्त और कंकरीट मार्गों पर कांवड़ियों की डगर आसान नहीं है। यह स्थिति तब है जब जिला प्रशासन सावन का महीना शुरू होने से पूर्व ही अलर्ट हो गया था, जिससे कांवड़ियों को क्षतिग्रस्त मार्गों से नहीं गुजरना पड़े। मजबूरन, लापरवाह अधिकारियों के कारण शिवभक्त क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलने के लिए मजबूर हैं।
9 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि पर जनपद भर में भगवान शिव का जलाभिषेक होना है। जनपद समेत अन्य जिलों व राज्यों के लाखों की संख्या में भोले के भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार, गोमुख, अनूपशहर आदि जाते हैं। यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के भक्तों को इस बार जर्जर सड़कों से होकर गुजरने के दौरान कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। शासन और डीएम के सख्त आदेशों के बाद भी कांवड़ मार्गों के हालात में सुधार नहीं किया जा सका है। सड़कों व गड्ढे, पड़े कंकड़-पत्थर भोले के भक्तों को कष्ट दे रहे हैं। मार्गों के हालात न सुधारने के चलते भोले के भक्तों में शासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। नगर में भी मामन चौकी से एनएच 91 में मिल रहे नीमखेड़ा मार्ग की हालत काफी खस्ता है। इसके अलावा शिकारपुर क्षेत्र के गांव भटोला स्थित शिव मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत भी जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरना नहीं है आसान
हापुड़ जिले से कांवड़िये जिले के गुलावठी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। गुलावठी से लेकर बुलंदशहर तक के मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। यह मार्ग बीच-बीच में क्षतिग्रस्त है। बुलंदशहर से जहांगीराबाद-अनूपशहर मार्ग की स्थिति जर्जर है। बारिश के बाद और ज्यादा न मार्गों की हालत खराब हो गई है। वहीं बुलंदशहर से शिकारपुर, अहमदगढ़ और डिबाई से नरौरा वाला मार्ग भी बीच-बीच में क्षतिग्रस्त है। जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। करीब 100 किलो मीटर के इन मार्गों पर कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यही जिले के मुख्य मार्ग भी हैं। जहां से कांवड़िये गुजरेंगे। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी अधिकारियों को मार्ग सुधारने के निर्देश दिए हैं।

धीमी गति से चल रहा निर्माण, परेशानी
डिबाई में हाइवे पर सड़क निर्माण धीमी गति से चलने से भोले के भक्तों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा सुबह से ही महादेव चौराहे के निकट मार्ग पर खनन से भरी रेत बुग्गी व फल की थोक मंडी के चलते जाम से भी कांवड़ियों को परेशानी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पूर्व डीएम ने तीन माह पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में दो किमी सड़क निर्माण को एक माह में पूरा करने के आदेश दिए थे। अफजलपुर से छोईया पुल तक तीन किमीं मार्ग की जगह-जगह पानी भराव के चलते जन मानस परेशान है।

डीएम-एसएसपी ने लिया मेला की तैयारियों का जायजा
अनूपशहर में कांवड़ मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी केबी सिंह ने कांवड़ मेला का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हादसा रहित कांवड़ मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अनूपशहर नयाघाट की तुरंत मरम्मत के लिए डीएम को आदेश दिए। डीएम ने सुरक्षित गंगास्नान व श्रद्धालुओं के ठहरने के लिये किये गये इंतजामों का भी जायजा लिया। इससे पूर्व अहार में डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के वस्त्र परिवर्तन कक्षों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया तथा महिला घाट पर भी जल के अंदर बेरीकेंटिंग के साथ जाल भी लगाये जाने का निद्रेष दिया। महिला घाट पर महिला के अलावा अन्य का प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाए जाने के भी कड़े निर्देश दिये।

डीएम ने कसे अफसरों के पेच
कांवड़ मार्गों की जर्जर हालत को लेकर डीएम ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम व एसएसपी ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस टीम अपनी गाड़ी में एनाउंसमेंट के लिए आवश्यक सामग्री साथ रखे। साथ ही कांवड़ यात्रा की 24 घंटे निगरानी के लिए रोस्टरवार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन


कोट-
जर्जर सड़कों को दुरस्त करने के आदेश दिए थे। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुरूस्त कराई जा रही है। किसी भी हाल में शिव भक्तों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अनुज कुमार झा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें