फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कर्जमाफी को बनेगी हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की कर्जमाफी को बनेगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

बुलंदशहर। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए फसल ऋ ण मोचन योजना और एनपीए समाधान योजना में कर्जमाफी के लिए अब जिला स्तर पर ही पोर्टल पर डिमांड जनरेट होगी और धनराशि का भी वितरण होगा। कर्ज माफी को लेकर आ रही समस्याओं के लिए जिले में हेल्प डेस्क बनेगी।
विज्ञापन

शासन से उप सचिव राजेंद्र सिंह मौर्य ने अफसरों को जारी निर्देश में कहा है कि जिन किसानों को योजना का लाभ आधार के अभाव में नहीं मिला है, वे अपना आधार पोर्टल पर दर्ज कराएं। पात्र किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के संबंध में बहुत बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण भी आए हैं, जिनमें बैंकों के स्तर पर विसंगतियां देखने को मिली हैं। योजना में बड़ी संख्या किसानों को अपात्र घोषित किया गया है। ऐसे सभी मामलों में जिला स्तरीय समिति द्वारा दोबारा सत्यापन कराए और यदि कोई किसान पात्र पाया जाता है तो कर्जमाफी का लाभ दिया जाए। उप सचिव ने जिला प्रशासन से कहा है कि कर्जमाफी में ऐसे प्रकरण जो मुख्यालय से सस्पेक्ट के आधार पर डीएलसी को वापस हुए हैं, उनका सत्यापन हो और पात्र मिलने पर लाभ दिया जाए। इतना ही नहीं जिला प्रशासन आधार कार्ड बनवाकर किसानों का कर्ज माफ करेगा। जिन किसानों द्वारा एक से अधिक बैंक शाखाओं से कुल एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि ऋ ण के रूप में प्राप्त की गई है। ऐसे किसानों के मामले में शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिस बैंक से संबंधित कृषक ने पहले ऋण प्राप्त किया है उसे आधार मानकर कर्जमाफी की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन का आदेश मिल चुका है और जल्द ही हेल्प डेस्क बनाकर जो भी आदेश दिए हैं, उन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें