फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उमस, दोपहर बाद बारिश...फिर निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह उमस, दोपहर बाद बारिश...फिर निकली धूप
विज्ञापन

- जहां-तहां हो रही हल्की बारिश से नहीं बुझ पा रही धरती की प्यास
- अभी तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ती जा रही चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सुबह उमस, दोपहर में बारिश और फिर धूप। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि बादल छाने से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन अच्छी बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
इस बार प्री-मानसून में भी ढंग की बारिश नहीं हुई। मानसून आने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही थी कि अच्छी बारिश होगी। लेकिन लोगों की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को है। उनकी फसल की सिंचाई ट्यूबवेल पर निर्भर है। बिजली कटौती के कारण वह ट्यूबवेल से सिंचाई नहंी कर पा रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें बारिश का ही भरोसा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर बाद हल्की बारिश आने से लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन साथ ही धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। बादल छा रहे हैं और बारिश के भी लगातार आसार बन रहे हैं, लेकिन अब तक अच्छी बारिश न होना खराब संकेत हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद निकली धूप, उमस बढ़ी
बुगरासी। हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को निकली धूप से उमस बढ़ गई। गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। वहीं पानी के अभाव में धान की फसल प्रभावित हो रही है। बुधवार को हल्की बारिश के साथ हवा के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था। बृहस्पतिवार को फिर से मौसम में उमस बढ़ गई और गर्मी से लोग परेशान रहे। वर्तमान में धान की फसल के लिए पानी की जरूरत है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। प्रदीप त्यागी, अनिल कुमार, अनुज त्यागी आदि किसानों ने बताया कि पानी के अभाव में धान की फसल बर्बाद हो रही है। बुधवार को हल्की बारिश रही और बृहस्पतिवार को तेज धूप के चलते फिर से फसलों में पानी की कमी हो गई। किसान बारिश की बाट जोह रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं होती है तो इस बार धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


हल्की बारिश में ही नाले ओवर फ्लो
सिकंदराबाद। नालों की सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही शहर के नाले ओवर फ्लो होने लगते हैं। इसके चलते सड़कों पर जलभराव हो जाता है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 15 मिनट की बारिश में ही मुख्य नाले खुर्जा रोड नाला, सिरोधन रोड नाला व नगर के नाले नालियां ओवर फ्लो हो गए। जिससे नगर की सड़कों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कहीं-कहीं पर दुकानों और घरों तक में पानी घुस गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें